अयोध्या राम मंदिर के बाद अब जम्मू-कश्मीर के पवित्र माता वैष्णो देवी मंदिर से एक बेहद चौंकाने वाली और श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने वाली खबर सामने आई है. आरोप है कि मंदिर में चढ़ाई गई चांदी में भारी मिलावट की गई है. जब करीब 20 टन चांदी को पिघलाने के लिए सरकारी मिंट भेजा गया, तो जांच में पता चला कि इसमें से 530 करोड़ रुपये की चांदी पूरी तरह से नकली है. 550 करोड़ की इस चांदी में सिर्फ 5 से 6 प्रतिशत ही असली चांदी पाई गई, बाकी हिस्सा कैडमियम और लोहे का निकला है. इस खुलासे के बाद हड़कंप मच गया है. क्राइम ब्रांच में शिकायत के बावजूद जब FIR दर्ज नहीं हुई, तो मामला जम्मू कोर्ट पहुंच गया. अब कोर्ट ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए जांच अधिकारी को 29 जुलाई को सारे रिकॉर्ड के साथ तलब किया है.