उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रैली के जरिये लोगों को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि 5 साल पहले गरीब, दलित, वंचित, पिछड़ों के घर, जमीन, दुकान पर अवैध कब्जा समाजवाद का प्रतीक था. लोगों के पलायन की आए दिन खबर आती थी. उन्होंने कहा कि योगी सरकार इन हालातों से बाहर निकालकर लाई है.