US Iran War: Trump के Blockade के फैसले से Saudi Arabia क्यों डरा? Red Sea में Oil Supply को खतरा

  • 3:50
  • प्रकाशित: अप्रैल 14, 2026

ईरान और अमेरिका-इस्राइल की जंग (US-Israel war against Iran) ने मिडिल ईस्ट की पूरी तस्वीर बदल दी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में ईरानी बंदरगाहों पर पूरी तरह से नाकाबंदी (Iran Port Blockade) कर दी है। लेकिन अमेरिका के इस कड़े कदम से उसका अपना करीबी सहयोगी सऊदी अरब (Saudi Arabia) बुरी तरह घबरा गया है। आखिर क्यों रियाद अमेरिका पर यह दबाव बना रहा है कि वो ईरान के खिलाफ अपनी पाबंदियां हटा ले? दरअसल, सऊदी को डर है कि ईरान पलटवार करते हुए लाल सागर (Red Sea) के बाब अल-मंडेब (Bab al-Mandeb) मार्ग को हूती विद्रोहियों (Houthis) के जरिए ब्लॉक कर देगा, जिससे सऊदी का रोजाना 70 लाख बैरल तेल का निर्यात (Oil exports) पूरी तरह ठप हो जाएगा। इस वीडियो में विस्तार से समझिए कि कैसे ईरान की एक धमकी ने अमेरिका के अरब सहयोगियों (Gulf allies) की नींद उड़ा दी है और इस पूरे जियो-पॉलिटिकल संकट (Middle East Crisis) का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर क्या असर होगा। 

संबंधित वीडियो