यूपी कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. इनमें चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना को स्वीकृति देना प्रमुख रहा. इसके अलावा पीआरडी जवानों का ड्यूटी भत्ता बढ़ाने का फैसला लिया गया. कैबिनेट ने खिलौना विनिर्माण नीति-2025 को भी मंजूरी दी. वहीं, प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों को स्मार्ट स्कूल बनाने और किसानों को 6% ब्याज दर पर सस्ता ऋण उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दी गई.