पश्चिम बंगाल के हावड़ा में आज दो गैंग के बीच हुए झगड़े के बाद कई गाड़ियों को आग लगा दी गई। इससे पहले 6 अप्रैल को भी इन दोनों गुटों के बीच मारपीट और गोलीबारी हुई थी, जिसमें घायल हुए लोगों में से एक की आज सुबह मौत हो गई। इसके बाद आगजनी की यह घटना सामने आई।