Trump Tariff On India: America के टैरिफ को तोड़ेगा 'त्योहार' | India US Relation | Khabron Ki Khabar

  • 27:50
  • प्रकाशित: अगस्त 27, 2025

Trump Tariff On India: आज से भारत पर ट्रंप के 50% टैरिफ लागू हो गए हैं।संयोग देखिए आज ही गणपति भारतीयों के घर में विराजमान हो गए हैं।मतलब भारत में बड़े त्योहारों के आने का क्रम शुरू हो गया है। आप कहेंगे, ये तो ठीक है लेकिन भारतीय त्योहार ट्रंप के टैरिफ का समाधान कैसे करेंगे। त्योहारों से कैसे हारेगा ट्रंप का टैरिफ। टैरिफ से होने वाले नुकसान की भरपायी त्योहारों से कैसे होगी। तो यही हमारी आज की कहानी है। आज हम आपको यही बताएंगे कि आने वाले कुछ महीने जो की भारतीय त्योहारों से भरे पड़े हैं वो कैसे ट्रंप के टैरिफ से होने वाले नुकसान को कम करेंगे। त्योहार तो हम सब मनाते हैं। जिसकी जितनी क्षमता होती है वो वैसे ही इंज्यॉय करता है। लेकिन एक बात पर सब एक राय हैं कि आम दिनों की अपेक्षा त्योहारों में खर्च बढ़ जाता है। फर्ज कीजिए कि साधारण दिनो में आपका घर का खर्च अगर सौ रूपए होता है तो त्योहार के दिनों में त्यौहार की सामग्री, नये कपडे आदि या फिर मिठाई-पकवान के मोटे मोटे कुछेक खर्च बढने से ये घर खर्च बढकर सौ से डेढ़- दो सौ रूपए हो ही जाता है। इसी से जुड़ा है त्योहारों का बाजार। एक सौ चालीस करोड़ हिन्दुस्तानी अगर त्योहार पर औसत पच्चीस प्रतिशत भी ज्यादा खर्च करेगा तो इकॉनमी में कितना ज्यादा पैसा एक्स्ट्रा आ जाएगा?...तो क्या यही त्योहारी पैसा ट्रंप टैरिफ के खिलाफ भारत की रणनीति बन चुका है? क्या त्योहार में हुआ खर्च निर्यात के नुकसान की भरपाई कर देगा? 

संबंधित वीडियो