नितिन गडकरी के लिए नागपुर सीट एक बड़ी चुनौती की तरह है. इस सीट से उनका मुकाबला कांग्रेस के नाना पटोले से है. बता दें कि नाना पटोले पहले बीजेपी में ही थे लेकिन कुछ समय वह कांग्रेस में शामिल हो गए. इस सीट पर गुरुवार को मतदान हुआ. जानकारों के अनुसार नितिन गडकरी और नाना पटोले के बीच इस सीट पर बेहद रोचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.