CBSE OSM Glitch: सीबीएसई (CBSE) 12वीं की परीक्षा में ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) और कॉपियों के मूल्यांकन को लेकर खड़ा हुआ विवाद अब एक बेहद गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। इस पूरे मामले को उजागर करने वाले और खुद सिस्टम की खामियों का शिकार हुए छात्र सार्थक सिद्धांत ने NDTV के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में सीबीएसई की पूरी टेंडर प्रक्रिया पर कई हैरान करने वाले और संगीन आरोप लगाए हैं। सार्थक वही छात्र है, जिसे आरटीआई के जरिए अपनी उत्तर पुस्तिका मांगने पर उसकी असली कॉपी की जगह किसी दूसरे की बदली हुई कॉपी थमा दी गई थी।