क्या आपने कभी सोचा है कि पुरानी एनालॉग टीवी (Analog TV) पर चैनल ना आने पर जो झिलमिलाहट और 'छर्र-छर्र' की आवाज आती थी, उसका विज्ञान क्या है? इस वीडियो में हम बात करेंगे टीवी स्टैटिक (TV Static) और व्हाइट नॉइज़ (White Noise) के उस रहस्य की, जिसका सीधा संबंध 13.8 बिलियन साल पहले हुए बिग बैंग (Big Bang) से है. आपको जानकर हैरानी होगी कि टीवी पर दिखने वाला शोर असल में कॉस्मिक माइक्रोवेव बैकग्राउंड (Cosmic Microwave Background) था. 1964 में वैज्ञानिकों ने कैसे इस रहस्य का पर्दाफाश किया और कैसे अंजाने में हमने अपनी टीवी स्क्रीन पर ब्रह्मांड का जन्म (Birth of Universe) देखा, जानिए इस बेहद रोचक वीडियो में.