पूर्व-दक्षिण एशिया के दो पड़ोसी… थाईलैंड और कंबोडिया। आठ महीने पहले जो आग बुझी थी… वह आज फिर भड़क उठी है। और इस बार जंग की लपटें पहले से ज्यादा खतरनाक हैं। एक बार फिर गोलियों की आवाज़ें बॉर्डर पर गूंज रही हैं… दोनों देशों की सेनाएँ आमने-सामने हैं… और हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि हवाई हमले तक शुरू हो गए हैं। थाईलैंड ने दावा किया है कि कंबोडिया की सीमा पर बना एक कैसीनो, असल में हथियारों से भरा एक सैन्य ठिकाना बन चुका था। इसी आरोप के बाद थाईलैंड के F-16 फाइटर जेट्स ने बड़ी एयर स्ट्राइक कर दी। हमले में कंबोडिया में कई लोगों की मौत हुई जबकि थाईलैंड भी अपने जवान खो चुका है।