Iran-Israel War: सीजफायर के बाद इजरायल ने बिछाई लाशें, क्या फिर छिड़ेगी जंग?

  • 19:25
  • प्रकाशित: अप्रैल 09, 2026

सीजफायर के बावजूद इजरायली हमले जारी
युद्धविराम के बाद भी इजरायल ने लेबनान में फाइटर जेट्स से मिसाइल हमले तेज कर दिए।


लेबनान में भारी तबाही
एक के बाद एक धमाकों में रिहायशी इमारतें, अपार्टमेंट और सड़कें तबाह हो गईं, बड़े पैमाने पर जान‑माल का नुकसान हुआ।


हिजबुल्लाह नेतृत्व को निशाना
इजरायल ने हिजबुल्लाह चीफ के ठिकाने पर हमला किया, जिसमें उनके भतीजे और करीबी सहयोगी की मौत हुई।


नेतन्याहू का सख्त रुख
इजरायली प्रधानमंत्री ने साफ कहा कि जब तक हिजबुल्लाह का पूरी तरह सफाया नहीं होगा, हमले नहीं रुकेंगे, चाहे युद्ध फिर भड़क जाए।


भीषण हवाई कार्रवाई
इजरायल ने 10 मिनट में 100 से ज्यादा एयरस्ट्राइक कीं, 50 फाइटर जेट्स से 10 शहरों को निशाना बनाया।


मानवीय संकट गहराया
एक ही दिन में करीब 250 लोगों की मौत और 1,000 से ज्यादा घायल, कई लोग मलबे में फंसे या लापता बताए गए।


इजरायल का दावा
IDF का कहना है कि हिजबुल्लाह के 100 से ज्यादा कमांड सेंटर, मिसाइल डिपो और हथियार सप्लाई रूट्स तबाह किए गए।


हिजबुल्लाह का पलटवार
हिजबुल्लाह ने इजरायल पर क्रूज मिसाइल दागीं, दोनों तरफ से हमले जारी रहने से हालात और बिगड़े।


वैश्विक प्रतिक्रिया और नाराज़गी
इटली, फ्रांस, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ, चीन और ऑस्ट्रेलिया ने लेबनान पर हमलों की आलोचना की और सीजफायर बढ़ाने की मांग की।


ईरान‑इजरायल तनाव फिर बढ़ा
ईरान ने सीजफायर उल्लंघन का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि अगर हमले नहीं रुके तो बातचीत बेकार होगी और जंग दोबारा भड़क सकती है।
 

संबंधित वीडियो