झारखंड के खूंटी में पुलिस के तीन जवानों को पथलगड़ी समर्थकों ने किया अगवा

झारखंड के खूंटी में पुलिस के तीन जवानों को पथलगड़ी समर्थकों ने बीती रात अगवा कर लिया.करिया मुंडा के घर से अगवा किए गए इन जवानों को घाघरा में रखा गया है. पथलगड़ी समर्थक जवानों का एंसास राइफ़ल भी लूट कर ले गए हैं. रात भर पुलिस और पथलगड़ी समर्थक आमने-सामने डटे रहे.आईजी, डीआईजी, डीसी, एसपी समेत 300 जवानों ने खूंटी की जंगलों में रात बिताई.अब सुबह फिर से जवान ऑपरेशन में जुटे गए हैं.दूसरे ज़िलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल और RAF के जवानों को बलाया गया है. दरअसल खूंटी में 5 लड़कियों के गैंगरेप मामले में नाम आने के बाद पथलगड़ी समर्थक कल हंगामा कर रहे थे, इस दौरान इनकी पुलिस से झड़प हो गई.

संबंधित वीडियो