Sudan Civil War: 150000 हत्याएं, 40 लाख भागे..सूडान में America के दखल से रुकेगा कत्लेआम | Ceasefire

  • 4:09
  • प्रकाशित: नवम्बर 08, 2025

Sudan Civil War: सूडान...एक ऐसा देश जो इस वक्त इंसानियत का सबसे बड़ा कब्रिस्तान बन चुका है। एक ऐसा देश, जिसने सिर्फ 30 महीनों में, तख्तापलट देखा, कत्लेआम देखा और अब... भीषण गृह युद्ध का दंश झेल रहा है. क्या आप कल्पना कर सकते हैं? एक ऐसा गृहयुद्ध जिसने डेढ़ लाख से ज़्यादा जिंदगियां छीन लीं? एक ऐसा संकट जिसने 40 लाख लोगों को अपना देश छोड़ने पर मजबूर कर दिया? 300 से ज्यादा महिलाओं का पहले रेप किया गया फिर उन्हें मौत दे दी गई...ये सिर्फ आंकड़े नहीं हैं... ये हैं खून के धब्बे, सामूहिक दुष्कर्म के चीखते गवाह, और उन वीरान पड़े घरों की दास्तान... जो कभी किसी के आशियाने थे. सूडान... दुनिया का सबसे बड़ा मानवीय संकट। आज हम जानेंगे कि कैसे ये देश गृह युद्ध के दल-दल में फंसा? कौन हैं ये दरिंदे जवान जो आज भी रक्तरंजित इतिहास लिखने में जुटे हैं? और सबसे बड़ा सवाल: क्या अमेरिकी दखल से ये कत्लेआम रुकेगा? देखिए, हमारी ये खास एक्सप्लेनर रिपोर्ट...नमस्ते मैं हूं असीम और आप देख रहे हैं NDTV INDIA. 

संबंधित वीडियो