Bihar New CM Samrat Choudhary: बिहार की राजनीति में आज का दिन सियारी सरगर्मी वाला रहा है. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद अब नई सरकार के गठन की कवायद शुरू हो गई है. सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. इसके बाद उन्होंने लोकभवन में राज्यपाल से मुलाकात करके सरकार बनाने का दावा पेश किया है. कल सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.