बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद नेपाल में आई बाढ़ त्रासदी के बाद मदद के लिए काठमांडू पहुंचे हैं. NDTV इंडिया से बातचीत में सोनू ने बताया कि उन्होंने कोई मैसेज आने का इंतजार नहीं किया, TV पर तबाही देखकर खुद नेपाल आने का फैसला किया. हजारों की संख्या में कंबल, ड्राई राशन और हाइजीन किट पहुंचाए हैं. कस्टम क्लीयरेंस में थोड़ी दिक्कत आ रही है, लेकिन नेपाल सरकार और NGO कोऑपरेट कर रहे हैं. हर कैंप में जाकर जरूरत समझ रहे हैं. आज येलो गुम्बा इलाके में गए जहां प्रभावित परिवार हैं, कल सुबह 5:30 बजे सबसे ज्यादा प्रभावित नुवाकोट की तरफ जाएंगे जहां 3-4 घंटे का रास्ता 6-7 घंटे में तय हो रहा है.