गुरुग्राम हित एंड रन मामले की पीड़िता सिया चौहान ने NDTV से बात करते हुए 13 सितंबर की पूरी घटना बताई. सिया ने कहा अभी ठीक हूं, घुटनों, कोहनी और पूरी बॉडी में मसल पुल है, सड़क पर गिरने से चोट आई. सिया के मुताबिक, सुबह 7 बजे गोल्फ कोर्स रोड पर 3 लेन वाली खाली सड़क पर बाइक चला रही थी, टनल पार करने के बाद कार बहुत तेज साइड से निकली.