पालघर के अस्पताल में शिवसैनिकों का हंगामा, डॉक्टर-कर्मचारियों से की मारपीट!

  • 3:59
  • प्रकाशित: सितम्बर 06, 2026

महाराष्‍ट्र के पालघर शहर के रिलीफ अस्पताल में घायल गोविंदाओं को डिस्चार्ज कराने को लेकर आधी रात जमकर हंगामा हुआ. डॉक्टरों और अस्पताल कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने के साथ ही ICU में जबरन प्रवेश करने के आरोप में शिवसेना पदाधिकारियों समेत 17 लोगों के खिलाफ पालघर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. आरोपियों में विधायक राजेंद्र गावित के बेटे रोहित गावित, शिवसेना जिला प्रमुख कुंदन संख्ये और शहर प्रमुख राहुल घरत समेत 17 लोगों का नाम शामिल है। मारपीट और हंगामे की पूरी घटना अस्पताल में लगे CCTV कैमरों में कैद हुई है. 
दही हंडी कार्यक्रम के दौरान घायल हुए पांच गोविंदाओं को इलाज के लिए रिलीफ अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तड़के गोविंदा पथक के कुछ लोगों ने घायलों को डिस्चार्ज करने की मांग की. अस्पताल की ओर से इलाज का बिल 19,866 रुपये बताया गया। इसमें से 10 हजार रुपये जमा किए जाने के बाद भी विवाद बढ़ गया.

संबंधित वीडियो