महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर सोनिया गांधी से मिलेंगे शरद पवार

  • 3:11
  • प्रकाशित: नवम्बर 02, 2019
महाराष्ट्र में चुनाव के नतीजे आए एक हफ़्ते से ज़्यादा का वक्त बीत गया लेकिन सरकार गठन को लेकर यहीं गतिरोध अभी भी बरकरार है. शिवसेना की ढाई साल के मुख्यमंत्री की मांग पर बीजेपी चुप्पी साधे हुए है. नतीजा शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत ने बीजेपी के बगैर भी सरकार बनाने की धमकी दे दी है. वहीं दूसरी तरफ़ कहानी में एक ट्विस्ट ये भी है पहले विपक्ष में बैठने का दावा कर रही एनसीपी भी हालात पर नज़र बनाए हुए है. इस बीच खबर है कि शरद पवार सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने जा रहे हैं. दूसरी तरफ़ इस बात पर भी कयास लगाए जा रहे हैं कि उद्धव ठाकरे की शरद पवार से क्या फ़ोन पर कोई बातचीत हुई है.

संबंधित वीडियो