बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर दिल्ली में कांग्रेस और आरजेडी के बीच एक अहम बैठक हुई. कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक के आवास पर हुई इस बैठक में तेजस्वी यादव समेत बिहार कांग्रेस के कुछ नेता भी पहुंचे थे. सूत्रों के मुताबिक़ बैठक में सीटों की संख्या को लेकर सहमति बनी, जिसके मुताबिक़ बिहार में राष्ट्रीय जनता दल 26 सीटों पर और कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, वामपंथी दलों को 5 सीटें मिली हैं.