सीट को लेकर बस में भिड़ी महिलाएं, जमकर चले लात-घूंसे, तभी आ गया पुलिसवाला

  • 0:55
  • प्रकाशित: अप्रैल 01, 2026
  1. सूरत के डिंडोली इलाके में सिटी बस के अंदर मारपीट का चौंकाने वाला मामला सामने आया है.
  2. सूरत सिटी लिंक की बस नंबर 104 (डिंडोली रूट) पर दो महिलाओं के बीच सीट को लेकर विवाद शुरू हुआ.
  3. शुरुआत में मामूली कहासुनी थी, लेकिन कुछ ही मिनटों में मामला हिंसक झगड़े में बदल गया.
  4. दोनों महिलाएं गाली‑गलौज करते हुए बस के अंदर ही हाथापाई पर उतर आईं.
  5. मारपीट इतनी बढ़ गई कि बाल खींचने और थप्पड़‑घूंसे चलने लगे.
  6. यह पूरा हंगामा ड्राइवर की सीट के पास हुआ, जिससे बस संचालन और यात्रियों की सुरक्षा पर खतरा पैदा हुआ.
  7. बस में मौजूद यात्रियों में अफरा‑तफरी मच गई, कई लोग घबरा गए.
  8. कुछ महिला यात्रियों ने पहले बीच‑बचाव की कोशिश की, बाद में पुरुष यात्रियों को भी हस्तक्षेप करना पड़ा.
  9. इसी दौरान बस में मौजूद एक पुलिसकर्मी ने हस्तक्षेप कर स्थिति पर काबू पाया, वर्दी देखते ही महिलाएं शांत हो गईं.
  10. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं.