Kachehri With Meenakshi Kandwal: आपने घर खरीदने के लिए बैंक से लोन लिया, बैंक ने बिल्डर को पैसा भी दे दिया, लेकिन सालों बाद भी फ्लैट नहीं मिला और अब बैंक EMI वसूलने के लिए मुकदमा कर रहा है? ऐसे ही घर खरीदारों को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम राहत दी है। मामला गुरुग्राम के सोहना स्थित रहेजा डेवलपर्स के कृष्णा हाउसिंग प्रोजेक्ट का है। SBI, बिल्डर और खरीदारों के बीच हुए त्रिपक्षीय समझौते के मुताबिक लोन की रकम निर्माण की प्रगति के आधार पर जारी होनी थी। आरोप है कि निर्माण में प्रगति के बिना ही बिल्डर को रकम दे दी गई।
#SupremeCourt #HomeBuyers #SBI #RealEstate #EMIRelief
$MetaTags$1#TV Clips2#Kachehri3#Meenakshi Kandwal4#Rahul Kumar$MetaTags$