एनडीटीवी से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने कहा, ''देशभर का किसान जो आज आंदोलन कर रहा है वो अपनी पीड़ा को दर्शाने के लिए कर रहा है. मैं नहीं मानता कि ग्रामीण इलाकों में कांग्रेस कमजोर रही है, चुनावों के परिणामों को केंद्र द्वारा पारित कृषि कानूनों से जोड़कर नहीं देखना चाहिए, क्योंकि यह गलत होगा. दोनों ही मुद्दे अलग हैं. निकाय चुनावों में हम हर हार के लिए जिम्मेदार हैं.''