महाराष्ट्र में रविवार को दिन बड़ा सियासी हलचल देखने को मिला. यहां NCP प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने अपने चाच के खिलाफ ही बगावत का बिगुल फूंक दिया और 9 विधायकों के साथ सीधे अपना रथ राजभवन की ओर मोड़ दिया. अजित पवार शिंदे सरकार में डिप्टी CM बनाए गए. वहीं इस सियासी हलचल के बाद महाराष्ट्र में बैठकों का दौर जारी है. देखिए पूरी रिपोर्ट...