कचहरी में आज एक ऐसे कथित घोटाले की फाइल खोलेंगे जिसने देश के सबसे बड़ी बीमा कंपनी और एक बैंक से लेकर शेयर बाजार तक में हड़कंप मचा दिया है. खलबली इसलिए मची, क्योंकि पैसा डूबने की फिक्र सबको सताने लगी है. आपको ये खबर जरूर देखना चाहिए. क्योंकि हो सकता है कि आपके भी पैसे फंसे हो, आपका निवेश भी फंसा हो. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि जो कंपनी घोटाले में घिरी हुई है. उसमें एलआईसी का भी पैसा फंसा हुआ है. और इसे अब तक का सबसे बड़ा घोटाला माना जा रहा है. यानी महा घोटाला क्योंकि इसमें इतनी बड़ी रकम शामिल है जितना कई देशों का सालाना बजट भी नहीं होता. ₹15,00,000 करोड़ इतनी भारी भरकम रकम की आप गिन नहीं पाएंगे. 15 के साथ कितने जीरो लगाने पडेंगे कि गिनते गिनते थक जाएंगे.