बॉलीवुड में जब बड़ी-बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गईं, तब एक हॉरर फिल्म ने सबको चौंका दिया. हम बात कर रहे हैं फिल्म 'हॉन्टेड' की, जिसने 12 फिल्मों की भीड़ में भी अपनी सफलता का झंडा गाड़ दिया. इस खास इंटरव्यू में हमारे साथ हैं फिल्म के प्रोड्यूसर आनंद पंडित, जो बता रहे हैं कि कैसे कम स्क्रीन मिलने के बावजूद 'हॉन्टेड' ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार ली. जानिए क्या थी उनकी स्ट्रेटेजी और क्यों वे अपनी फिल्म को लेकर इतने कॉन्फिडेंट थे. साथ ही, इस इंटरव्यू में हुआ है एक बहुत बड़ा खुलासा! 'हॉन्टेड' की सक्सेस के बाद अब आनंद पंडित और विक्रम भट्ट की जोड़ी लेकर आ रही है '1920: The Winter'. जानिए क्या होगा इस फिल्म का प्लॉट, कब शुरू होगी शूटिंग और कौन होंगे इसके सितारे.