जेएनयू में एक कार्यक्रम के दौरान मुट्ठी भर लड़कों के लगाए नारों को लेकर एक राष्ट्रीय संकट का माहौल बना दिया गया है। ऐसा संकट जिसमें बड़े-बड़े मंत्रियों के बयान आ रहे हैं। पार्टी अध्यक्ष को बोलना पड़ रहा है और अचानक अदालतों से लेकर विश्वविद्यालयों तक में तनाव और हंगामे का माहौल दिखने लगा है। सवाल है- कौन है इन सबका ज़िम्मेदार?