Power Crisis Row: देश में एक तरफ जहां रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और लू (Severe Heatwave) का कहर जारी है, वहीं दूसरी तरफ बिजली संकट (Power Crisis) को लेकर कानून-व्यवस्था और आम जनता के सब्र का बांध टूटता नजर आ रहा है। देश के दो अलग-अलग हिस्सों से बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ हुई बदसलूकी और मारपीट की दो बेहद हैरान और विचलित कर देने वाली खबरें सामने आई हैं। पहली घटना देवगढ़ के एक गांव की है, जहां पिछले 4 दिनों से लगातार जारी ब्लैकआउट (बिजली गुल होने) से गुस्साए ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया। चिलचिलाती गर्मी और बिना बिजली-पानी के परेशान नाराज लोगों ने लाइन ठीक करने पहुंचे बिजली विभाग के लाइनमैन और कर्मचारियों को ही पकड़कर बिजली के खंभे से बांध दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रामीण कर्मियों को बंधक बनाकर हंगामा करते दिख रहे हैं।