उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी इस मुद्दे पर बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि पूरे घटनाक्रम को समझने की जरूरत है और यह एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा भी हो सकता है. धामी ने आरोप लगाया कि छात्रों को आगे कर राजनीति की जा रही है और कुछ लोग माहौल खराब करने के साथ-साथ अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं.