प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के भागलपुर में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जिन लोगों ने 25 साल से बिहार में राज किया, उन लोगों को अपने कामकाज का हिसाब देना चाहिए। ये लोग अपने काम का, कारनामों का हिसाब देने को तैयार नहीं है और मुझसे हिसाब मांग रहे हैं।