प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात के 133वें एपिसोड को संबोधित कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के एक और एपिसोड में देशवासियों से जुड़ते हुए कहा कि उनसे संवाद करना हमेशा खुशी देता है. उन्होंने कहा कि चुनाव की व्यस्तताओं के बावजूद लोगों के पत्रों और संदेशों के जरिए देश की उपलब्धियों और खुशियों को साझा करने का सिलसिला जारी रहा. प्रधानमंत्री ने बताया कि इस बार ‘मन की बात’ की शुरुआत देश की एक बड़ी उपलब्धि के साथ की जा रही है.