पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के लिए लांच की आयुष्मान स्कीम, विपक्ष पर बोला हमला

  • 3:00
  • प्रकाशित: दिसम्बर 26, 2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi Aayushmann Bharat) ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के लिए आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ किया. पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की इस योजना के तहत सेहत योजना का लाभ जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के 21 लाख लोग इसका लाभ उठा पाएंगे. मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के केंद्रशासित प्रदेश बनने के एक साल के भीतर वहां स्थानीय निकाय चुनाव कराए गए, जबकि पुडुचेरी (Puducherry) की कांग्रेस सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पंचायत और नगरपालिका के चुनाव नहीं हो रहे हैं.वहां की कांग्रेस सरकार इसे लगातार टाल रही है. जबकि उन्हें लोकतंत्र का पाठ पढ़ाने की कोशिश हो रही है.

संबंधित वीडियो