PM Modi Birthday Special: जब गुलमोहर के फूलों ने PM मोदी का ध्यान खींचा, असम में शुरू हुआ 10 करोड़ का अभियान

  • 7:45
  • प्रकाशित: सितम्बर 17, 2026

साल 2016 में गुवाहाटी की एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नजर मंच के पीछे खिले कृष्णचूड़ा (गुलमोहर) के फूलों पर पड़ी. कार्यक्रम के बाद उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से कहा, "असम को इसकी प्राकृतिक खूबसूरती से ढक दीजिए, दुनिया इसे देखने आएगी." बताया जाता है कि प्रधानमंत्री के इस सुझाव के बाद असम सरकार ने राज्यभर में पुष्पीय और औषधीय पौधों के रोपण का विशेष अभियान शुरू किया. इसके लिए करीब 10 करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत किया गया. अभियान का उद्देश्य असम की प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन को प्रोत्साहन देना था.

संबंधित वीडियो