भरत तिवारी हत्याकांड में नया मोड़, क्या है बालू माफिया कनेक्शन?

भरत तिवारी एनकाउंटर (Bharat Tiwari Encounter) मामले में हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. इस पूरे केस में अब एक नया 'बालू माफिया कनेक्शन' (Sand Mafia Connection) सामने आया है, जिसने पुलिस की कार्यशैली पर और भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. परिवार वालों ने पुलिस पर सनसनीखेज आरोप लगाया है. उनका कहना है कि पुलिस जब भरत को पकड़ने आई थी, तो उनके साथ बालू माफिया से जुड़ा एक व्यक्ति भी मौजूद था. परिवार का सीधा सवाल है कि आखिर पुलिस उस व्यक्ति को अपने साथ क्यों लाई थी और इस पूरे हत्याकांड में यह 'तीसरा एंगल' क्या है?

संबंधित वीडियो