क्या अयोध्या में राम मंदिर के खिलाफ कोई बड़ी साजिश रची जा रही है? ये सवाल इसलिए क्योंकि अयोध्या में एक छात्र के पास बम बनाने का फॉर्मूला मिला है. छात्र के पास से एक पर्ची मिली, जिस पर बम बनाने का फॉर्मूला लिखा हुआ था. पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. छात्र से ये जानने की कोशिश की जा रही है कि आखिर उसके पास बम बनाने का फॉर्मूला कहां से आया.