Iran-America Tention: अब वेनेजुएला नहीं, पूरी दुनिया की नजर ईरान पर है जहां पिछले दो हफ्तों से जनता का हिंसक विरोध प्रदर्शन जारी है. ईरान में विरोध प्रदर्शनों पर सुरक्षा बलों की हिंसक कार्रवाई के दौरान अबतक कम से कम 2,571 लोग मारे गए हैं और यह आंकड़ा तो ईरान के अधिकारी ने दिया है. मौत का वास्तविक आंकड़ा तो इससे कहीं अधिक हो सकता है. दूसरी तरफ अमेरिका लगातार ईरान पर सैन्य दबाव बना रहा है, ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि कभी भी अमेरिका ईरान के उपर हमला कर सकता है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरानियों से वादा किया था कि आप विरोध करते रहिए, मदद "रास्ते में" है.