इंदौर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. मछली एक्वेरियम साफ करते समय एक साल की बच्ची के गले में जिंदा मछली फंस गई. खजराना क्षेत्र की रहने वाली बच्ची को सांस लेने में तकलीफ होने पर परिजन तुरंत एमवाय हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने तत्परता दिखाते हुए एंडोस्कोपी के जरिए मछली को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया. बताया जा रहा है कि करीब 2 सेंटीमीटर से बड़ी मछली बच्ची के गले में फंस गई थी. समय रहते इलाज मिलने से बच्ची की जान बच गई. फिलहाल बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है और डॉक्टरों की निगरानी में है.