दिल्ली से सटे नोएडा के ममूरा गांव से एक बेहद दर्दनाक और भयानक खबर सामने आई है. यहां एक मकान में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह आग एक इलेक्ट्रिक बाइक (E-Bike) में स्पार्किंग के कारण लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. फेज 3 थाना क्षेत्र के मामूरा गांव में खड़ी एक इलेक्ट्रिक बाइक में अचानक स्पार्किंग हुई, जो इस भीषण आग का मुख्य कारण बनी. इस खौफनाक हादसे में दो लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है.