ई-स्कूटी की चार्जिंग बनी आग की वजह... रेस्क्यू के बाद का खौफनाक मंजर

  • 1:28
  • प्रकाशित: जुलाई 15, 2026

नोएडा के ममूरा (गली नंबर 2) में हुए भीषण अग्निकांड के बाद तबाही का दिल दहला देने वाला मंजर सामने आया है. दमकल विभाग ने आग पर काबू तो पा लिया है, लेकिन पीछे छूट गई है राख और बर्बादी. जानकारी के मुताबिक, बिल्डिंग के बेसमेंट में एक इलेक्ट्रिक स्कूटी (E-Scooter) चार्जिंग पर लगी हुई थी. चार्जिंग के दौरान उसमें स्पार्किंग हुई और भयंकर आग लग गई. बेसमेंट में खड़ी बाकी सभी गाड़ियां और बाइक जलकर पूरी तरह खाक हो गईं और देखते ही देखते आग ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया. NDTV इंडिया के संवाददाता हर्ष पांडे की इस ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए आग बुझने के बाद बेसमेंट और बिल्डिंग के क्या हालात हैं.