अरविंद को संयोजक पद से हटाने की कभी मांग नहीं की : योगेंद्र यादव

  • 1:50
  • प्रकाशित: मार्च 02, 2015
अरविंद केजरीवाल से मतभेद के सवाल पर योगेंद्र यादव ने कहा कि उन्होंने अरविंद को संयोजक पद से हटाने की कभी मांग नहीं की, बल्कि अरविंद ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पद से हटने की पेशकश की तो मैंने और प्रशांत ने उसका विरोध किया। आंदोलन से एक पार्टी बनाने में अरविंद का बहुत बड़ा योगदान है। उन्हें कैसे कोई संयोजक पद से हटाने की मांग कर सकता है।

संबंधित वीडियो