NDTV Yuva | AI के तेजी से बढ़ते इस्तेमाल के साथ शिक्षा का तरीका भी बदल रहा है। ऐसे में विश्वविद्यालयों के सामने सवाल है कि पढ़ाई में AI के इस्तेमाल की सीमा कहां तय की जाए और छात्रों की मौलिक सोच, रचनात्मकता और आलोचनात्मक सोच को कैसे मजबूत रखा जाए। इस चर्चा में शिक्षा विशेषज्ञों ने बताया कि बदलते रोजगार बाजार के लिए छात्रों को कैसे तैयार किया जाए, AI साक्षरता का वास्तविक मतलब क्या है और क्यों शिक्षक, मार्गदर्शन और मेंटरशिप आज भी जरूरी हैं।