अखिलेश यादव का भाषण जब खत्म होने वाला था, तभी संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू खड़े हुए और उन्होंने कहा, 'अखिलेश जी तो समाजवादी हैं. मैं पूछना चाहता हूं कि छात्रों का आंदोलन के बाद सरकार उनकी बात सुनकर पार्लियामेंट में बिल लेकर आता है, या जो आंदोलन होता है, उसको कुचलने के लिए देश में इमरजेंसी लगा देते हैं, वो अच्छा है?'