महीनों से चल रही राजनीतिक गहमागहमी और फिर 10-12 मिनट की कानूनी कार्रवाई के बाद सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले में जमानत मिल गई। जमानत मिलने के बाद सोनिया और राहुल इस बात को कहने से पीछे नहीं हटे कि यह सब कुछ प्रधानमंत्री कार्यालय का किया-धरा है।