बुधवार शाम मुंबई पुणे हाईवे पर अडोशी टनल के पास प्रोपेन गैस टैंकर के पलटने के बाद लगा भारी ट्रैफिक जाम अभी तक नहीं सुलझा है, 20 से 22 KM तक गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं. 18 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी ट्रैफिक जाम अभी तक नहीं सुलझा है. हाईवे पर कई यात्री परेशान होते दिख रहे हैं. इस बारे में हमारे रिपोर्टर सूरज कस्बे ने हाईवे से सटी सड़क से जायजा लिया है. आइए देखते हैं.