NDTV Khabar

मराठा आरक्षण : मनोज जरांगे को मनाने में नाकामी, विपक्ष के निशाने पर CM शिंदे

 Share

जैसे जैसे मनोज जरंगे पाटिल की तबीयत बिगड़ रही है, वैसे वैसे महाराष्ट्र सरकार के दिल की धड़कनें बढ़ रही हैं. मराठा आंदोलनकर्ता मनोज पाटिल के आमरण अनशन का मंगलवार को सातवां दिन था. लेकिन सरकार अब तक उन्हें मनाने में कामयाब नहीं हो पाई है. सीएम ने खुद जरांगे-पाटिल को समझाने की कोशिश की, कहा कि आज से कई लोगों को कुणबी मराठा का प्रमाण पत्र मिलना शुरू हो जाएगा. लेकिन जरांगे पाटिल का कहना है कि उन्हें आधा अधूरा आरक्षण नहीं चाहिए. 



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com