Shankaracharya Avimukteshwaranand | मनुस्मृति Vs संविधान | ऐसा क्या हुआ था कि Dr Bhimrao Ambedkar ने मनुस्मृति को जलाया था? अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती इस वक्त सुर्खियों में हैं क्योंकि इनका कहना है कि मनु स्मृति संविधान से बड़ी है। संयोग देखिए कि चाहे मनुस्मृति हो या संविधान हो, दोनों का रिश्ता किसी एक व्यक्ति से जुड़ता है तो वो डॉक्टर भीमराव आंबेडकर हैं। यूं तो मनुस्मृति के बारे में माना जाता है कि वो 23-24 सौ साल पुराना ग्रंथ है लेकिन पिछली सदी में ये सबसे ज्यादा सुर्खियों में आयी जब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर ने 25 जुलाई 1927 को महाराष्ट्र के कोलाबा में इसे सार्वजनिक रूप से जलाया था। आंबेडकर ने भारत में जाति व्यवस्था के लिए मनुस्मृति को जिम्मेदार माना.