Mahua Moitra-Sayani Ghosh Reaction: बंगाल में बीजेपी की जीत पर क्या बोलीं महुआ मोइत्रा-सयोनी घोष

Mahua Moitra and Sayani Ghosh on BJP Victory in Bengal: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद तृणमूल कांग्रेस की दो प्रमुख महिला नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जनता की इच्छा सर्वोपरि है, अगर बंगाल बीजेपी चाहता था, तो उसे बीजेपी मिल गई, उन्होंने माना कि टीएमसी ने बेहद असमान परिस्थितियों में, अकल्पनीय मुश्किलों के बावजूद पूरी मजबूती से चुनाव लड़ा है. महुआ ने साफ किया कि वे एक धर्मनिरपेक्ष भारत और संविधान की रक्षा के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगी.
वहीं टीएमसी की स्टार प्रचारक रहीं सयानी घोष ने भी हार स्वीकार करते हुए कहा कि पार्टी ने हर चुनौती का डटकर सामना किया. उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों के दबाव, आर्थिक नाकेबंदी और कथित मीडिया ट्रायल का जिक्र किया. सयानी ने कहा कि यहां से आगे टीएमसी की लड़ाई और भी तेज और जोरदार होगी.
गौरतलब है कि करीब 15 साल बाद पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बनाने जा रही है. 294 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी को 207 सीटें मिली हैं, जबकि टीएमसी 80 सीटों पर सिमट गई है. ममता बनर्जी भी भवानीपुर सीट से चुनाव हार गई हैं. 

संबंधित वीडियो