Mahindra ने अपनी लोकप्रिय Thar को नए अपडेट्स के साथ पेश किया है। नई Thar Facelift में डिजाइन, फीचर्स और मैकेनिकल सेटअप में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। नई फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड LED DRLs, नए फॉग लैम्प्स, रिवाइज़्ड बंपर और नए अलॉय व्हील्स इसे पहले से ज्यादा दमदार लुक देते हैं। साथ ही फ्रंट पार्किंग सेंसर जैसे अपडेट्स भी जोड़े गए हैं। केबिन में नए लेदरेट सीट्स, अपडेटेड टेरेन रिस्पॉन्स मोड्स और अन्य फीचर अपडेट्स मिलते हैं। Mahindra ने NVH लेवल्स और राइड कम्फर्ट को बेहतर बनाने के लिए सस्पेंशन और अन्य मैकेनिकल बदलाव भी किए हैं। इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग डिफरेंशियल जैसे अपडेट ऑफ-रोड क्षमता को और मजबूत बनाते हैं। नई Mahindra Thar में क्या-क्या नया है, जानिए इस डिटेल्ड Walkaround में।