कोरोना की दूसरी लहर के बीच महाराष्ट्र सरकार ने अब तीसरी लहर से लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है. माना जा रहा है कि कोरोना की तीसरी लहर बच्चों को अपनी चपेट में ले सकती है. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा, "तीसरी लहर 18 साल से छोटे बच्चों के लिए घातक हो सकती है. हम बच्चों की कोविड से देखभाल के लिए चाइल्ड कोविड केयर सेंटर बना रहे हैं."