लखीमपुर खीरी मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा आज पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचे. एसआईटी की टीम आशीष मिश्रा से पूछताछ कर रही है. आशीष मिश्रा के साथ बीजेपी के दो नेता (जिसमें एक विधायक) और दो लीगल एडवाइजर आए. आशीष के साथ लखीमपुर खीरी के विधायक खुद साथ में थे. इसी से उनके सियासी रसूख का अंदाजा लगाया जा सकता है. SIT टीम आशीष मिश्रा से कौन से सवाल पूछ सकती है, बता रहे हैं हमारे सहयोगी रवीश रंजन शुक्ला...