बिहार में एनडीए एक मंच पर नज़र तो आया, लेकिन राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार के बयान पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनंत सिंह के बहाने जो अपराधियों की गिरफ़्तारी हो रही है, उसमें कई निर्दोष लोग हैं। उन्होंने नीतीश कुमार को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की।